Thursday Aug 27, 2026

ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क पर आवागमन शुरू

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। पूर्णागिरी धाम को जाने वाला मार्ग मलबा आज 8 जुलाई को दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। हनुमानचट्टी के पास आए मलबे से ये नौबत आई है। बाद में लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटवाया और रोड को सुचारू कराया।

रोड खोलती जेसीबी मशीन।

पूर्णागिरी के पुजारी और कारोबारी पंडित राजू तिवारी ने बताया कि ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क पर आज 8 जुलाई शाम करीब साढ़े 3 बजे हनुमानचट्टी के पास मलबा आने से रोड बंद हो गई थी। इस कारण मार्ग पर वाहनों का आवागमन रूक गया था। रोड 2 घंटे से अधिक वक्त तक बंद रही। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत का कहना है कि जेसीबी मशीन के जरिए 5:40 बजे मलबा हटने के साथ ही रोड वाहनों के आवागमन के लिए सुचारू करा दी गई थी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.