Friday May 8, 2026

पूर्णागिरि मंदिर के पुजारी व व्यापारी चंद्रशेखर तिवारी का 26 साल की उम्र में निधन

काली मंदिर के पास प्रतिष्ठान में बैठे तिवारी की एकाएक तबीयत बिगड़ी और टनकपुर अस्पताल पहुंचने से पूर्व मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरि धाम मंदिर के पुजारी एवं युवा व्यापारी चंद्रशेखर तिवारी का एकाएक निधन हो गया। 26 वर्षीय चंद्रशेखर तिवारी के निधन से क्षेत्र में शोक छा गया।

चंद्रशेखर तिवारी। (फाइल फोटो)

गड़ीगोठ बनबसा निवासी चंद्रशेखर तिवारी कल 7 मई को काली मंदिर के पास अपने प्रतिष्ठान में थे, तभी एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ी। काली मंदिर के समीप प्राथमिक इलाज के बाद आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस के माध्यम से टनकपुर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉ. मोहम्मद उमर ने चंद्रशेखर तिवारी को मृत घोषित किया। वे अपने पीछे मां लक्ष्मी देवी, पत्नी दीपा तिवारी एवं दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

निधन पर मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, पंडित महेश पांडेय, पंडित राजू तिवारी, पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी, ज्येष्ठ उप प्रमुख पंडित भुवन पांडेय, ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी सहित तमाम लोगों ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.