हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में ली अंतिम सांस
पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी के भाई पंडित महेश तिवारी की बीती रात एकाएक तबीयत बिगड़ी थी
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरि धाम। पूर्णागिरि धाम के पुजारी पंडित महेश तिवारी (60) का निधन हो गया। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी के बड़े भाई पंडित महेश तिवारी की कल 5 फरवरी की रात एकाएक तबीयत बिगड़ी। उन्हें फौरन खटीमा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बूम स्थित कांकर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां बड़ी संख्या में नम नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

पंडित महेश तिवारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। चंपावत के ज्येष्ठ उप प्रमुख भुवन चंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, पंडित कमलापति पांडेय, पंडित राजू तिवारी, पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी, पंडित महेश पांडेय, पंडित भीम दत पांडेय, पंडित प्रकाश पांडेय, टनकपुर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश भट्ट, बिशन दत भट्ट आदि ने शोक जताया है।
© 2026. All Rights Reserved.