Wednesday Mar 25, 2026

सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

श्रद्धालुओं और व्यापारियों के हित में टनकपुर में रात में रोकने का आग्रह

देवभूमि टुडे

चंपावत। सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मां पूर्णागिरि मेले के ठहराव एवं स्थानीय व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि टनकपुर में आयोजित होने वाले मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र की आस्था के साथ स्थानीय व्यापार और आजीविका का प्रमुख आधार रहा है। लेकिन गत वर्षों से टनकपुर शहर से मेले की रौनक लगातार समाप्त होती जा रही है, जिससे हजारों छोटे-बड़े व्यापारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। 

सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक।

पाठक ने कहा कि वर्तमान में मेले को चूका रोड पर ठुलीगाड़ क्षेत्र में रोका जाता है और रात्रि 8 बजे से सुबह 5 बजे तक वहीं रोकने की व्यवस्था लागू है। जबकि वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस कारण न केवल श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है, बल्कि टनकपुर के व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा है कि टनकपुर में निर्मित दोनों पार्किंग स्थल पिछले कई वर्षों से व्यवस्थाओं के अभाव में बंद पड़े हैं। जिससे यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्रभावित हो रहा है। पाठक ने कहा है कि NHPC शारदा बैराज में गत वर्षों तक लगने वाली दुकानें स्थानीय लोगों के रोजगार का साधन थीं, स्थानीय शासन-प्रशासन की उदासीनता के चलते इस बार दुकानें खोलने की अनुमति नहीं मिली है, जिससे लोगों का रोजगार छिन गया है। उन्होंने टनकपुर में ही मेले के व्यवस्थित ठहराव के  लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.