Monday Jun 15, 2026

24.28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए

बेहतर सुविधाओं के लिए बन रही कार्ययोजना: डीएम

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। 27 फरवरी से शुरू मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले का विधिवत समापन हो गया। ठुलीगाड़ में आज 15 जून की शाम डीएम मनीष कुमार ने मेले का औपचारिक समापन किया। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी की अध्यक्षता में आज सोमवार को हुए कार्यक्रम में उन्होंने सरकारी मेला पूरा होने के बाद भी जरूरी व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने की बात कही। कहा गया कि सालभर मेले के संचालन के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्ष 2023 की घोषणा के अनुपालन में धाम के विकास और आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए योजना पर काम चल रहा है।

मां पूर्णागिरी देवी।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और मेलाधिकारी अनिल जोशी ने कहा कि इस बार 109 दिनों की सरकारी मेलावधि में 24.28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। टनकपुर के एसडीएम और मेला मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार ने कहा कि 18 जून तक स्वास्थ्य और पथ प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि मेला निपटने के बाद अब समिति श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाओं को देने के लिए काम करेगी। स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को सुविधा देगी। अलबत्ता समिति ने मेला निपटने के बाद भी पेयजल, सफाई, सुरक्षा और बिजली की व्यवस्था में सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्म, सदस्य सरोज चंद, सदस्य हिमानी बोहरा के प्रतिनिधि सुंदर बोहरा, ब्लॉक उप प्रमुख भुवन चंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, पंडित महेश पांडेय, पंडित नेत्रबल्लभ तिवारी, पंडित राजू तिवारी, सुरेश महर, आनंद महर, CO निहारिका सेमवाल, कोतवाल चेतन रावत सहित बड़ी आदि मौजूद थे।

उम्दा काम के लिए सम्मानित हुए अधिकारी-कर्मी

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। समापन मौके पर मंदिर समिति ने अधिकारी-कर्मियों सहित मेले में बेहतरीन काम करने वालों का पूर्णागिरि मंदिर समिति ने स्वागत किया। काली मंदिर थाने के SO दिलबर सिंह भंडारी, भैरव मंदिर पुलिस चौकी के एसओ देवेंद्रनाथ गोस्वामी, ठुलीगाड़ के हरीश पुरी, जिला पंचायत के AMA अनिल जोशी, सहायक मेलाधिकारी विजय उप्रेती,  DIO अनुज कुमार, SSB, LI U, बिजली, जल संस्थान के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। इससे पूर्व मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, ब्लॉक उप प्रमुख भुवन चंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी ने DM मनीष कुमार का सम्मान किया। स्वयंसेवक पंडित पंकज पांडेय ने मेले से संबंधित वक्तव्य दिया। 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.