पहली बार होली से पहले शुरू हो रहा सरकारी मेला
आज 27 फरवरी से शुरू हो 108 दिन तक चलेगा मां पूर्णागिरि मेला
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरि धाम। मां पूर्णागिरि मेला आज 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। सरकारी मेला आज से शुरू होकर 15 जून (108 दिन) तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह शुक्रवार 11:20 बजे धाम के प्रवेशद्वार ठुलीगाड़ पर पूजा-अर्चना कर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद रहेंगे। DM मनीष कुमार ने बताया कि मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में उद्घाटन कार्यक्रम होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि मां पूर्णागिरि धाम का सरकारी मेला पहली बार होली से पूर्व हो रहा है। इस बार मेला होली से 6 दिन पहले हो रहा है। पिछले साल तक यह मेला होली के अगले दिन शुरू होता था। साढ़े 3 माह से अधिक समय तक होने वाले इस मेले में उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से करीब 30 लाखों श्रद्धालु देवी मां के दर्शन करते हैं।

© 2026. All Rights Reserved.