Saturday Feb 28, 2026

पूर्णागिरि धाम को स्थाई संरचनाओं से सुसज्जित करने का लक्ष्य

श्रद्धालुओं को अधिकतम सुविधाएं देना लक्ष्य

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरि धाम मेले का आज 27 फरवरी को शुभारंभ हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले का शुभारंभ किया। पंडित भुवन पांडेय ने पूजा-अर्चना कराई। सरकारी मेला 15 जून तक चलेगा। CM ने कहा कि मां के आशीर्वाद से उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधा व स्वच्छ वातावरण देना सरकार का कर्तव्य है। मेले में आने वाले श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाएं और अनुभव को लोगों को साझा कर उन्हें भी मेले में आने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मेले को सालभर संचालित करने का संकल्प लेते हुए कहा कि पूर्णागिरि धाम को स्थाई संरचनाओं से सुसज्जित करने का लक्ष्य तय किया गया है। आगामी वर्षों में यह स्थान और भी भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप लेगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

शुक्रवार को ठुलीगाड़ में मेले का औपचारिक शुभारंभ करते हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत संस्कृति, आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम है। यहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना हमारा लक्ष्य है।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशासन आने वाले श्रद्धालुओं हेतु आवागमन को सुगम बनाने के प्रयास करें और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद में संचालित विभिन्न विकासपरक योजनाओं पर प्रकाश डाला। CM ने 74 करोड़ रुपए से अधिक के 9 लोकार्पण-शिलान्यास भी किए। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मेले में आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों तथा निर्णयों से उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में गिना जा रहा है।

मेेले का उद्घाटन करते CM पुष्कर सिंह धामी।

 

ये रहे मौजूद:

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार,  भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, महामंत्री सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, हरीश भट्ट, सुंदर बोहरा, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती चंद, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, DM मनीष कुमार, SP रेखा यादव, CMO डॉ. देवेश चौहान, लोनिवि के EE एमसी पलड़िया, ARTO सुरेंद्र कुमार, जिला पंचायत के AMA कमलेश सिंह बिष्ट सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

पूर्णागिरि मेला के उद्घाटन पर की गई घोषणाएं

सेलागाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग निर्माण।

कालीगूठ-पूर्णागिरि में विभिन्न मेला स्थलों का सुंदरीकरण।

तामली से रूपालीगढ़ होते हुए सीम तक मोटर मार्ग निर्माण।

मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण। मंच-लेटी-वमनगांव-तरकुली-आवड़ा-सेम-चूका तक मोटर रोड का सुधारीकरण।

मां पूर्णागिरि के आंतरिक क्षेत्र का अनुसरण एवं विश्राम सेट एवं पुलिया निर्माण।

संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.