पूर्णागिरी देवी दर्शन के बाद सिद्धबाबा से लौट रहा था उप्र के बदायूं जिले का श्रद्धालु
टनकपुर बैराज मार्ग क्षेत्र की घटना
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश से आए एक श्रद्धालु एक स्कूटी की चपेट में आ गया। बैराज मार्ग पर लगी जोरदार टक्कर से श्रद्धालु घायल हो गया। पूर्णागिरी के दर्शन के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धबाबा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों की मदद से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक अनंत पाल (47) पुत्र सुमेर, निवासी ग्राम फिरोजपुर जिला बदायूं आज 14 अप्रैल की शाम को नेपाल के सिद्धबाबा के दर्शन कर टनकपुर की ओर पैदल आ रहा था। इसी बीच बैराज मार्ग पर अज्ञात स्कूटी की टक्कर से वह जख्मी हो गए। बताया गया कि स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। टनकपुर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद अनंत पाल को सिर में अधिक चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
© 2026. All Rights Reserved.