उत्तर प्रदेश की महिला श्रद्धालु का फोन धर्मशाला में छूट गया था
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। 27 फरवरी से शुरू मां पूर्णागिरी धाम में अब तक करीब 15 लाख श्रद्धालु देवी दर्शन कर चुके हैं। इस आध्यात्मिक स्थल में धर्मशाला संचालक तीर्थयात्रियों की निशुल्क सेवा करते हैं। वहीं मां के धाम में श्रद्धालु के छूट गए मोबाइल फोन को उन तक पहुंचाया गया।

पूर्णागिरी (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि कल 4 मई को एक तीर्थपात्री का धर्मशाला के पास मोबाइल फोन छूट गया था। फोन समृद्धि पूजा समग्री भंडार के स्वामी प्रदीप तिवारी को मिला। उन्होंने इस फोनधारक का पता लगाकर तीर्थयात्री तक पहुंचवाया। उत्तर प्रदेश की इस महिला श्रद्धालु ने समृद्धि पूजा समग्री भंडार के स्वामी प्रदीप तिवारी का आभार जताया।
© 2026. All Rights Reserved.