मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के लिए 27 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग के लिए नियम तय
सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
बूथ पर मोबाइल फोन पर रोक
422 मतदाता 4 पदों के लिए 10 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला
देवभूमि टुडे/राजेंद्र तिवारी राजू
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। सुविख्यात शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के 27 अक्टूबर को होने वाले चुनावों की तैयारी पूरी कर ली गई है। 422 मतदाता 27 अक्टूबर को भैरव मंदिर क्षेत्र के पास सेलागाड़ जमरानी के प्राथमिक स्कूल भवन में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग कर सकेंगे। अध्यक्ष में निवर्तमा अध्यक्ष किशन तिवारी सहित 4 और उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर सीधा मुकाबला है। तिवारी और पांडेय समुदाय के पुरुष वोट डालेंगे।
आज 25 अक्टूबर को चुनाव अधिकारी पंडित पूरन चंद्र तिवारी की अध्यक्षता और कोतवाल चेतन रावत, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, मनोज पांडेय की मौजूदगी में हुई बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण व नियमपूर्वक कराने पर सभी ने रजामंदी जताई। किसी भी तरह की विवाद में स्थिति में चुनाव समिति का निर्णय अंतिम होगा।


मतदान के दिन इन नियमों का पालन करना होगा:
1.बूथ में न प्रत्याशी नहीं किसी प्रत्याशी का एजेंट मोबाइल फोन ले जा सकेगा।
2.मतदान स्थल में CCTV कैमरा लगाया जाएगा।
3.बूथ से सड़क तक कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेगा।
4.मतदान एवं मतगणना स्थल में शराब पीकर प्रवेश निषेध होगा। साथ ही मीट मांस का सेवन भी वर्जित होगा।
5.किसी भी पद में 3 या 3 से कम वोटों के अंतर से हार-जीत होती है, तो प्रत्याशी की अपील पर री-काउंटिंग कराई जाएगी।
6.बैलेट पेपर में वोटर की मोहर अगर दो प्रत्याशियों के बीच में लगती है, तो जिस तरफ 59% झुकाव होगा, उस प्रत्याशी के खाते में वोट जुड़ेगा।
7.वोटिंग में असमर्थ बुजुर्ग मतदाता को परिवार के सदस्य की मदद से मतदान की छूट रहेगी।
ये हैं प्रत्याशी:
अध्यक्ष: किशन तिवारी, भुवन चंद्र पांडेय, नीरज पांडेय एवं प्रकाश पांडेय।
उपाध्यक्ष: नंदा बल्लभ तिवारी एवं संजू पांडेय।
सचिव: सुरेश तिवारी व गिरीश चंद्र पांडेय।
कोषाध्यक्ष: कैलाश पांडेय व गिरीश चंद्र तिवारी।
© 2026. All Rights Reserved.