Monday Sep 28, 2026

निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी एवं निवर्तमान सचिव फिर से इन्हीं पदों के लिए चुनाव मैदान में

4 पदों के लिए 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 422 मतदाता

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। विख्यात शक्तिपीठ श्री मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के चुनाव 27 अक्टूबर को होंगे। इन चुनावों के लिए नामांकन की समूची प्रक्रिया पंचायतघर में पूरी की जा चुकी है। चुनाव अधिकारी पूर्णागिरी के पंडित पूरन चंद्र तिवारी, पूर्णागिरी (काली गूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी और पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंडित मनोज पांडेय ने बताया कि 4 पदों के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

3 बार अध्यक्ष रहे पंडित किशन तिवारी अध्यक्ष पद पर फिर से दावेदार हैं। निवर्तमान सचिव पंडित सुरेश तिवारी इसी पद के लिए दूसरी बार मैदान में हैं। एक और मौजूदा पदाधिकारी उपाध्यक्ष नीरज पांडेय भी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। चंपावत के ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख एवं एक बार मंदिर समिति के अध्यक्ष रह चुके भुवन चंद्र पांडेय ने भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी की है।

 

 

 

5 साल के लिए होने वाले चुनाव में कुल 422 मतदाता 27 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग में हिस्सा लेंगे। 2021 में हुए चुनाव की अपेक्षा इस बार 55 वोटर ज्यादा हैं। पूर्णागिरी धाम के पुजारी (तिवारी एवं पांडेय) समाज के 18 साल से अधिक उम्र के पुरुष मतदाता वोटिंग के हकदार होते हैं। 

किस पद पर कौन हैं प्रत्याशी:

अध्यक्ष: निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी, पूर्व भुवन चंद्र पांडेय, नीरज पांडेय और प्रकाश पांडेय।

उपाध्यक्ष: नंदा बल्लभ तिवारी एवं संजू पांडेय।

सचिव: निवर्तमान सचिव सुरेश तिवारी एवं गिरीश चंद्र पांडेय।

कोषाध्यक्ष: कैलाश पांडेय व गिरीश चंद्र तिवारी।

 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.