Tuesday Oct 20, 2026

कृष्ण एवं रुक्मणी का विवाह हुआ

ज्ञान का अमृतपान कराती है भागवत कथा

पूर्णागिरी के अखंड धूनी स्थल में हो रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में कल यज्ञाहुति एवं भंडारा होगा

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। कथावाचक पंडित गिरीशानंद शास्त्री महाराज ने कहा कि भागवत कथा ज्ञान का अमृतपान कराती है। मां पूर्णागिरी धाम के अखंड धूनी स्थल में कुमाऊंनी भाषा में तृतीय नवरात्र से शुरू कथा के छठें दिन उन्होंने कहा कि कथा की सीख, कथा के संदेश भक्त को कल्याण की राह की ओर ले जाती है। छठे दिन कृष्ण एवं रुक्मणी का विवाह हुआ ।इससे पूर्व धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

पूर्णागिरी श्रीमद्‌भागवत कथा।

 

मां पूर्णागिरि धाम में चल रही 8 दिनी श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि कल 20 अक्टूबर को यज्ञाहुति एवं भंडारा होगा। तृतीय दिवस में मुख्य यजमान पंडित कमलापति पाण्डेय, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, यजमान कमलापति पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, मनोज पांडेय, रमेश तिवारी, पूरन तिवारी, कुल पुरोहित पप्पू कुलेठा, छवि पाण्डेय, दयानंद पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, रोहित मिश्रा, प्रकाश उप्रेती, पीतांबर तिवारी, मनोज तिवारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, महेश तिवारी, मोहन पाण्डेय, महेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का अमृतपान किया।

 

 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.