पूर्णागिरी के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने चूका में शराब की दुकान नहीं खोलने के लिए SDM को ज्ञापन भेजा
चंपावत जिले में शराब की 4 उप दुकानें खोलने का है प्रस्ताव
शराब की दुकान के विरोध में मुखर ग्रामीण
देवभूमि टुडे
चंपावत। पूर्णागिरी धाम क्षेत्र के पास के चूका गांव में शराब की उप दुकान को लेकर विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं। कालीगूंठ (पूर्णागिरी) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने एक माह के भीतर दूसरी बार ज्ञापन भेजा है। आज 23 मार्च को उन्होंने SDM को ज्ञापन भेज चूका में शराब की उप दुकान नहीं खोलने का आग्रह किया है।


कहा कि इस आध्यात्मिक क्षेत्र में न केवल शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित कई बुनियादी सुविधाओं की कमी है, बल्कि चूका के नजदीक विख्यात शक्तिपीठ मां पूर्णागिरी धाम भी है। लिहाजा जन भावना और धार्मिक भावना को देखते हुए चूका में शराब की दुकान नहीं खोले जाने की मांग की गई है।
ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने कहा कि इसके बजाय क्षेत्र के विकास के काम को गति दी जाए।
शासन के निर्देश के बाद चंपावत जिले में शराब की 4 (मंच, चूका, वालिक और बौतड़ी घाट-पनार) उप दुकानों को खोले जाने का निर्णय लिया गया। जिला आबकारी अधिकारी आरएस शाह ने बताया कि 2026-27 के लिए 4 नई उप दुकानों के लिए आज 24 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे।
© 2026. All Rights Reserved.