Sunday Nov 8, 2026

पूर्णागिरी मुख्य मंदिर दिवाली की रात दीपों एवं झालरों से जगमगाई

मंदिर समिति, पुजारी और भक्तों ने फूल झालरों दीप जला किया धाम में प्रकाश

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। प्रकाश पर्व पर आज कार्तिक अमावास्या (8 नवंबर) को मां पूर्णागिरी धाम खूब जगमगाया। मंदिर समिति, पुजारी समाज के अलावा दर्शन के लिए आए भक्तों ने फूल झालरों दीप जलाकर धाम का जगमग किया। इस मौके पर मंदिर समिति ने सभी के कल्याण की देवी मां से कामना की।

दिवाली में जगमगाया पूर्णागिरी धाम। 

माता रानी का दरबार, माता पूर्णागिरि धाम, प्राचीन धूनी स्थल, काली मंदिर और भैरव मंदिर सहित देवी धाम को प्रकाश से जगमग किया। पूर्णागिरी मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन पांडेय, उपाध्यक्ष नंदा बल्लभ तिवारी सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष गिरीश तिवारी, सहयोग कार्यालय प्रभारी हरीश जोशी, सूरज तिवारी, विपिन तिवारी, मनोज तिवारी, हिमांशु पांडेय, मोहन पांडेय, दिनेश पांडेय आदि ने  मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.