कल से उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
प्रशासन का सभी प्रबंध करने का दावा
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरि धाम। उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरि धाम में रंगों के पर्व होली के बीच आज 4 मार्च को दिनभर करीब 3 हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। वहीं आज 4 मार्च की रात से श्रद्धालु चौबीसों घंटे मां के दर्शन कर सकेंगे। पूर्णगिरी धाम का सरकारी मेला 27 फरवरी से शुरू हुआ था, लेकिन अब तक श्रद्धालुओं की संख्या खासी कम थी। अलबत्ता आज होली का पर्व होने के बाद कल सुबह से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने सभी बंदोबस्त किए है।


क्या कहती है मंदिर समिति:
'4 मार्च की रात से मंदिर के कपाट खुल गए हैं। अब श्रद्धालु दिन और रात दोनों वक्त दर्शन कर सकेंगे। मंदिर समिति मेले की व्यवस्था बनाने और श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने में प्रशासन की पूरी मदद करेगा।'
पंडित किशन तिवारी,
अध्यक्ष, पूर्णागिरी मंदिर समिति।

क्या कहते हैं अधिकारी:
'मेला यात्रियों को अधिकतम सुविधा देने के लिए पथ प्रकाश, पेयजल, सफाई, स्वास्थ, यातायात, पार्किंग सहित सभी जरूरी व्यवस्था की गई है। ताकि श्रद्धालु आस्था के धाम से सकारात्मक संदेश लेकर जाएं '
मनीष कुमार, DM

'मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। CCTV कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी।'
रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक।

© 2026. All Rights Reserved.