चंपावत जिले में खूब हुई खरीदारी
15 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान
30 कारें, 215 दुपहिये वाहन बिके
ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, स्वर्ण कारोबार में रही धमक
देवभूमि टुडे
चंपावत। धनतेरस पर इस बार बाजार खूब गुलजार रहा। चंपावत जिले के नगरीय क्षेत्र ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी बाजार में खूब चहलपहल रही। सुदूर के ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों में रौनक रही। यद्यपि कारोबार का अधिकृत आकड़ा प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन अब तक मिली जानकारी के मुताबिक चंपावत जिले में इस बार 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। जबकि पिछले बार ये आकड़ा 13.70 करोड़ था। अलबत्ता कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन बिक्री से बाजार पर असर पड़ा है।



ऑटोमोबाइल, सोने के आभूषण, फर्नीचर, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक के कारोबार में तकरीबन 10 प्रतिशत इजाफा रहा। इस बार 30 कारें, 215 दुपहिये वाहनों की खरीद हुई। महोदव फर्नीचर के स्वामी दिनेश जोशी, इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री के विजेता नवीन सुतेड़ी, केसी ओली, बर्तन कारोबारी नरेश गड़कोटी, कुंदन बिष्ट, विनोद पांडे सहित तमाम व्यापारियों का कहना है कि बाजार कुल मिलाकर उत्साहजनक रहा।



© 2026. All Rights Reserved.