Monday Aug 17, 2026

मौसम विभाग के अलर्ट के चलते कल 17 अगस्त को होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित

डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

देवभूमि टुडे

चंपावत। कल सोमवार को प्रस्तावित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम नहीं होगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की चंपावत जिले में कल 17 अगस्त को बारिश की चेतावनी के बाद ये निर्णय लिया गया है। मौसम के इस प्रतिकूल रुख और आपदा संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में कल सोमवार को आयोजित होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

डीएम मनीष कुमार।

डीएम ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में अलर्ट मोड पर बने रहने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम लोगों से भी भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। बताया गया कि मौसम ठीक होने पर जनता मिलन कार्यक्रम के आयोजन की नवीन तिथि की जानकारी दी जाएगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.