Saturday Sep 19, 2026

चंपावत जिलों में पैराफिटों व कई अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों में राजनीतिक उपलब्धियों के बखान का आरोप

लोनिवि ने जिला पंचायत को  नोटिस भेजा

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। 2027 के शुरू में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में  कई सार्वजनिक परिसंपत्तियों को राजनीतिक प्रचार का जरिया बनाने  के आरोप लग रहे हैं। लोक निर्माण विभाग सहित कई सरकारी महकमों ने ऐसे लोगों को आगाह किया है। जिला पंचायत को इसे लेकर नोटिस भी दिया गया है।

चंपावत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग से लेकर संपर्क मार्ग तक के पैराफिटों व कई अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों में राजनीतिक उपलब्धियों का बखान करना शुरू कर दिया है। लोनिवि और कई अन्य सरकारी विभागों तक शिकायतें पहुंचने पर महकमे हरकत में आए। ऐसे तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

क्या कहते हैं अधिकारी:

लोनिवि की परिसंपत्तियों में बिना अनुमति के विज्ञापन सामग्री चिपकाना एवं रंगाई-पुताई कर प्रचार करना दंडनीय अपराध है। बिना अनुमति के कार्य किया जाने पर जुर्माना सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हितेश कांडपाल,

अधिशासी अभियंता,

लोनिवि, लोहाघाट।

EE हितेश कांडपाल।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.