Wednesday Sep 9, 2026

चंपावत नगर पालिका सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेले का आयोजन

देवभूमि टुडे

चंपावत। नगर पालिका में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शहरी फड़ व्यवसायियों हेतु पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना के सफल क्रियांवयन किए जाने हेतु चर्चा की गई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को अधिक से अधिक लाभ देने, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण, ऋण स्वीकृति एवं वितरण तथा योजना में संबंधित अन्य गतिविधियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला।

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना कि विभाग एवं बैंकवार प्रगति विवरण रखा। साथ ही संशोधित लक्ष्य एवं लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान प्रगति की जानकारी दी। अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने सभी संबंधित विभागों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि योजना के पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर योजना से लाभार्थी को लाभ प्रदान किए जाने हेतु देरी न की जाए। उन्होंने कहा कि स्वनिधि योजना रेहड़ी पटरी एवं स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों ने स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान करते हुए योजना के सफल क्रियांवयन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह, बैंक अधिकारी आनंद प्रकाश, नवीन चंद्र जोशी, अभिषेक पांडेय, राजन कुमार, दीवाकर प्रसाद, सौरभ जोशी, अखिलेश चंद्रा, प्रमोद कुमार, हिमांशु निव्वाल, गौरव गोस्वामी, रोशन पांडेय, विकास गिरी के अलावा सपना पुनेठा, रेनू, विमला जोशी, प्रभा गोस्वामी, पंकज बिष्ट आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.