Wednesday Aug 5, 2026

DM मनीष कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए दिशा निर्देश

'पात्र लाभार्थियों को PM आवास योजना का हर हाल में मिले लाभ'

देवभूमि टुडे

चंपावत। जनता मिलन कार्यक्रम में आज 6 जुलाई को DM मनीष कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में कुल 124 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

DM ने शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए। लोगों ने रोजगार, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, पेयजल, भूमि संबंधी प्रकरण, सोलर स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए। इस दौरान समाज कल्याण विभाग ने ग्राम वल्सो, चौमेल निवासी दिव्यांग चंचल कुमार को व्हीलचेयर तथा ग्राम दियूरी निवासी संध्या को श्रवण यंत्र (कान की मशीन) उपलब्ध कराई। 

जनता मिलन कार्यक्रम में समस्याएं सुनते DM मनीष कुमार।

DM ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही जिन आवेदकों का नाम पात्रता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें विकासखंड स्तर से स्पष्ट रूप से जानकारी दी जाए कि वे किन कारणों से योजना के लिए पात्र नहीं हैं। ग्राम रमैला निवासी दिव्यांग दीवान सिंह के दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं इलाज और ग्राम पऊ निवासी माहेश्वरी देवी का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए CMO को निर्देशित किया गया। ग्राम पाटन पाटनी निवासी गोविंदी देवी ने तहसील लोहाघाट में लंबित नामांतरण वाद का मामला उठाए जाने पर DM ने SDM लोहाघाट को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम पुनेठी निवासी माया देवी ने आवास की मांग की। ग्राम थुवा महरा निवासी राजेंद्र सिंह ने अपने घर के सामने सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग रखी। नारियाल ग्राम निवासी प्रकाश चंद ने सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। ग्राम प्रहरियों ने लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा भी उठाया, जिस पर DM ने ADM को आवश्यक कार्रवाई कर लंबित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में CDO डॉ. जीएस खाती, ADM कृष्ण नाथ गोस्वामी, SDM बीसी पंत, CMO डॉ. देवेश चौहान, DSO प्रियंका भट्ट, अपर समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, DPRO महेश कुमार, EO भरत त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.