खेतीखान के बहुउद्देशीय भवन व स्मृतिस्थल के लिए जारी 20 लाख की धन राशि अन्यत्र स्थानांतरित करने का आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती खेतीखान में बनने वाले आवंटित 20 लाख रुपए बिना किसी सूचना के अन्यत्र स्थानांतरित करने से नाराज क्षेत्रवासियों का आंदोलन छठें दिन भी जारी रहा। आज 22 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय ने मांगों को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर धरना स्थगित करने का आग्रह किया। लेकिन ग्रामीणों ने उनके अनुरोध को अस्वीकारते हुए कहा कि ठोस कार्यवाही के बगैर आंदोलन स्थगित करना संभव नहीं है।


खेतीखान के इंदिरा पार्क में आज के धरना-प्रदर्शन में धरना देने वालों में गोशनी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक वर्मा, बांजगांव के प्रधान प्रतिनिधि राजू देउपा, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकांत ओली, पवन देउपा, उप प्रधान अनुज बोहरा, गोपाल मनराल, नवीन बोरा, रमेश चंद्र ओली, दिनेश ओली, तेज सिंह बोरा, लालमणि, मोहन ओली आदि शामिल थे। दो बुजुर्ग महिलाओं (90 वर्षीय तुलसी देवी और 85 वर्षीय गंगा देवी) ने भी समर्थन दिया। उनके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता ओली, कुसुमलता ओली, सावित्री भट्ट, रमा देवी, लक्ष्मी देवी, सुधा देवी, रेखा देवी आदि महिलाओं ने भी समर्थन दिया।
जनकांडे के जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा सहित तमाम ग्रामीणों ने कहा कि खेतीखान में बनने वाले स्मृति स्थल के लिए आवंटित 20 लाख रुपए बिना किसी सूचना के अन्यत्र स्थानांतरित करना सेनानियों का अपमान है। कहा गया कि ग्राम सभा गोशनी ओलीगांव में स्वीकृत बहुउद्देशीय भवन व स्मृति स्थल की स्वीकृत राशि वापस नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
© 2026. All Rights Reserved.