Saturday Jul 25, 2026

युवाओं और छात्रों ने टनकपुर प्रोटेस्ट के बैनरतले किया प्रदर्शन, कांग्रेस का मिला समर्थन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

नीट पेपर लीक के बाद से जान देने वाले 22 छात्र-छात्राओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि दी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। नीट पेपर लीक सहित शिक्षा व्यवस्था की तमाम खामियां छात्र-छात्राओं के भविष्य पर हमला कर रही है। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पदच्युत किया जाए। इसे लेकर टनकपुर प्रोटेस्ट के नेतृत्व में 23 जुलाई को युवाओं और छात्रों ने जुलूस निकाल जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया।

मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि दी।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर में 20 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से संसद मार्च कर रहे छात्रों और युवाओं के साथ दिल्ली पुलिस की ज्यादती को अमानवीयता बताया। नीट पेपर लीक के बाद से जान देने वाले 22 छात्र-छात्राओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि दी।

प्रदर्शन में उत्कर्ष चित्रांश, ध्यान सिंह, अदान सामी, सुभारदीप मान, नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, नीरज मिश्रा, गौरव जोशी, अनुज रावत, अर्जुन, साहिल गिरी, सौरभ गिरी, सतीश पांडेय, रूपेश कुमार, आशिफ खान, शाहवेज, अमित जोशी, माणिक पंत आदि शामिल थे। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान, कैलाश राम सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल थे। जुलूस के दौरान पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त था।

जुलूस।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.