Sunday Jun 21, 2026

चंपावत सूचना सभागार में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम

CZPA की ओर से आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 पत्रकारों को सम्मानित किया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत। भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद चंपावत में निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता आम जन की आवाज को मुखरता से उठा रही है। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आज 30 मई को चंपावत के सूचना सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पांडेय ने कहा कि पत्रकारों और पत्रकारिता के सम्मुख बदलते वक्त के साथ कई तरह की चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को खबर देने की जल्दबाजी से बचते हुए सच्ची और तथ्यात्मक पत्रकारिता को प्रस्तुत करना चाहिए। इससे समाज का भी लाभ होगा।

पत्रकारिता दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय। 

नवागत जिला सूचनाधिकारी अनुज कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में तमाम पत्रकारों ने विचार रखे। CZPA (चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन) ने उत्कर्ष कार्य करने वाले सात पत्रकारों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी सत्तू, हरीश पांडे, दीपक धामी, दीपक फुलेरा, ललित मोहन जोशी, पंकज पाठक और विनोद चतुर्वेदी को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री गिरीश बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, बृजेश पांडेय, दिनेश खर्कवाल, राजेश देऊपा, जया पुनेठा, देवेंद्र चंद्र देवा, सुरेश उप्रेती, जीवन वर्ती, शुभम गौड़, कुंदन बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, दीपक फुलेरा, बाबूलाल यादव, अर्जुन सिंह, रूपेश कुमार प्रजापति, सूरी पंत, मार्टिन माइकल, अर्जुन सिंह, जगदीश जोशी, प्रकाश भट्ट, जगदीश जोशी, विपिन चंद्र जोशी, नवीन भट्ट, सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.