चंपावत की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की पत्रकार वार्ता
पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र में 3 अस्थाई थाने बनाए गए
देवभूमि टुडे
चंपावत। नवागत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि पूर्णागिरि धाम में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किया जा रहा है। पुलिस कार्यालय में आज 2 मार्च को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और मेला क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ प्रबंधन के उपायों के साथ ही समूचे मेला क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मेला क्षेत्र में 3 अस्थाई थाने बनाए गए हैं।

SP रेखा यादव ने कहा कि 27 फरवरी से शुरू हो 15 जून तक चलने वाले पूर्णागिरि मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसके मद्देनजर तीन चरणों में पुलिस बल प्राप्त होना है। पहले चरण का पुलिस बल मिल चुका है और उनकी तैनाती कर दी गई है। शारदा नदी और बूम क्षेत्र में स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए जल पुलिस भी तैनात रहेगी। मेले में बिछुड़े बच्चों के लिए खोया-पाया केंद्र बनाया गया है। मेले में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था को बनाया गया है। सभी वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है।
इन अधिकारियों को बनाया गया है थानाध्यक्ष:
ठूलीगाड़ अस्थाई थाना: हरीश प्रसाद।
भैरव मंदिर अस्थाई थाना: देवनाथ गोस्वामी।
काली मंदिर अस्थाई थाना: दिलबर भंडारी।
© 2026. All Rights Reserved.