रिक्रूटिंग ज़ोन लखनऊ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अपर महानिदेशक मेजर जनरल मनीष कुमार की पत्रकार वार्ता
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। मुख्यालय रिक्रूटिंग ज़ोन लखनऊ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अपर महानिदेशक मेजर जनरल मनीष कुमार ने कहा कि भारतीय सेना का लक्ष्य केवल योग्यतम और सर्वश्रेष्ठ युवाओं का चयन करना है। कमलपथ में आज 2 मार्च को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को अत्याधुनिक तकनीक और सख्त पारदर्शिता के मानकों के साथ संचालित किया जा रहा है।
भर्ती स्थल पर सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। डिजिटल टाइमिंग सिस्टम, बायोमेट्रिक सत्यापन और RFID (Radio Frequency Identification) जैसी तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। मेजर जनरल के मुताबिक सेना में चयन की यह प्रणाली पूरी तरह तकनीक-आधारित है, जहां दौड़ से लेकर शारीरिक दक्षता तक का सटीक रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से रखा जा रहा है।
© 2026. All Rights Reserved.