चंपावत में भाजपा पदाधिकारियों की पत्रकार वार्ता
देवभूमि टुडे
चंपावत। संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर अगले साल माघ पूर्णिमा (20 फरवरी 2027) तक अभियान चलाया जाएगा। आज 30 जुलाई को भाजपा कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देशों के मुताबिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। जिले में 29 जुलाई से 11 अगस्त तक पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास जी के समता, सेवा, भक्ति, सामाजिक न्याय एवं मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के लिए जन संपर्क के साथ ही सामाजिक सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है।


प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने बताया कि 29 जुलाई से शुरू हुए समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत गुरु रविदास मंदिरों एवं सामाजिक स्थलों पर कार्यक्रम के साथ की गई। और आज 30 जुलाई को वाराणसी से लाई जाने वाली पवित्र मिट्टी एवं कलश के स्वागत कार्यक्रम जिला स्तर पर किए गए। इसके बाद विभिन्न मंडलों एवं क्षेत्रों में ये कार्यक्रम होंगे। दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाजिक समररसता, समानता, आत्मसम्मान एवं मानवता का प्रेरक संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं।
जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता और जिला मीडिया संयोजक राजेंद्र गड़कोटी के संयोजन में हुई पत्रकार वार्ता में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, सभासद एडवोकेट गौरव पांडेय, लक्ष्मण सिंह बोहरा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में अभियान की कामयाबी के लिए राजू बिष्ट को जिला संयोजक और राजू गड़कोटी, शशांक गोयल, मुकेश जोशी एवं सूरज कुमार को सह संयोजक बनाया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.