Wednesday Aug 12, 2026

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा

लोघघाट की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन चंपावत व शेष 3 दिन लोहाघाट में करेंगी इलाज

टनकपुर उप जिला अस्पताल में नहीं है गायनेकोलॉजिस्ट

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का फिलहाल नियमित रूप से इताज नहीं मिल सकेगा।गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के इस्तीफा देने से ये नौबत आई है। अलबत्ता चिकित्सा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। लेकिन जटिल मामलों में मुश्किल आने का अंदेशा जताया जा रहा है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक मजूमदार ने पारिवारिक  परिस्थितियों के चलते त्यागपत्र दे दिया है। बताया कि सामान्य मामलों का इलाज महिला चिकित्साधिकारी द्वारा कराया जाएगा। मूल रूप से शांति निकेतन पश्चिम बंगाल के निवासी डॉ. अभिषेक मजूमदार NHM के अंतर्गत संविदा स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में करीब 1.5 साल से सेवाएं दे रहे थे। चंपावत जिले के टनकपुर उप जिला अस्पताल में काफी समय से गायनेकोलॉजिस्ट नहीं है।

डॉ. अभिषेक मजूमदार।

लोहाघाट से हफ्ते में 3 दिन चंपावत में मिलेगा इलाज:

चंपावत। डॉ. अभिषेक मजूमदार के त्यागपत्र के बाद जिला अस्पताल में स्त्री रोगों के इलाज की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान के मुताबिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक उपाय किए गए हैं। अब उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी सप्ताह में 3 दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार) जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगी। जबकि बाकी 3 कार्य दिवसों में वे  उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में ड्यूटी देंगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.