Monday Aug 24, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में पूजन के अलावा हवन यज्ञ हुआ

आज शाम को शारदा आरती होगी .

मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अनेकों ऐतिहासिक कार्य: सामंत

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने पूजा-अर्चना की। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में मां पूर्णागिरी धाम में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्य मंदिर के नजदीक काली मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। आज 10 जून की शााम को शारदा नदी में आरती होगी।

 

BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत।

जिलाध्यक्ष सामंत ने कहा कि मोदी सरकार ने 12 वर्षों में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार के इन कामों से न केवल देश विकसित होने की दिशा में बढ़ रहा है, बल्कि निर्धन समाज के जीवन स्तर में भी तेजी से सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में कालीगूंठ (पूर्णागिरी) ग्राम प्रधान के पंडित पंकज तिवारी, ज्येष्ठ उप प्रमुख पंडित भुवन पांडेय, राम सिंह धौनी, अशोक पांडेय, नितिन मंगला, मनीष बिष्ट, पूरन महरा, अशोक पाल आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.