Wednesday Mar 11, 2026

भारतीय ज्ञान प्रणाली पुस्तक का भी विमोचन

कैरियर परामर्श सत्र भी आयोजित

देवभूमि टुडे

चंपावत/अमोड़ी। राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में साहित्यिक एवं अकादमिक कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की वार्षिक मुखपत्रिका 'प्रवाह' का विमोचन किया गया। पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. अतुल कुमार मिश्र ने कहा कि प्रवाह पत्रिका विद्यार्थियों की साहित्यिक एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त मंच है। पत्रिका के सह-संपादक डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान प्रणाली' का भी विमोचन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए कैरियर परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया।        

पुस्तक विमोचन।

प्राचार्या डॉ. अजिता दीक्षित ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं नवाचार की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज 10 मार्च को हुए कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों में राजकीय महाविद्यालय बनबसा के प्राचार्य डॉ. एपी सिंह, राजकीय महाविद्यालय पाटी के प्राचार्य डॉ. राकेश पांडेय, SIC खटोली के प्रधानाचार्य डीपी शर्मा, GIC अमोड़ी के प्राचार्य मदन राम आर्य तथा PTA के अध्यक्ष मनीष जोशी, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. हेम कुमार गहतोड़ी शामिल थे। भागीरथी भट्ट, विमला भट्ट, निशा, अंजली आदि ने स्वागत गीत तथा वंदना प्रस्तुत की। कैरियर परामर्श सत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय पाटी के प्राचार्य डॉ. पांडेय ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर मार्गदर्शन किया। डॉ. अर्चना वर्मा ने आभार जताया। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. संजय कुमार, संजय गंगवार, हरीश चन्द्र जोशी, दशरथ बोहरा, दिनेश रावत आदि ने सहयोग किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.