राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नैनीताल राजभवन में किया सम्मानित
देवभूमि टुडे
चंपावत/नैनीताल। चंपावत वन प्रभाग के वन दरोग प्रकाश गिरी को नैनीताल के राजभवन में सम्मानित किया गया। आज 23 जून को उन्हें यह सम्मान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने दिया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


चंपावत वन प्रभाग में कार्यरत प्रकाश गिरी ने वन अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने वन्य जीव संघर्ष से गुस्साए ग्रामीणों से संपर्क कर उनकी नाराजगी को दूर कर स्थिति को सुधारने का काम किया। नैनीताल में हुए सम्मान समारोह में आला वन अधिकारी भी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.