Tuesday Jul 21, 2026

ढटीगांव के ग्राम प्रधान नवीन कुमार और उनके बेटे सुनील कुमार चोटिल

बाराकोट के गल्लगांव-देवलीमाफी सड़क पर खाई में लुढ़की कार

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और कई नेताओं ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। बाराकोट के गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर एक कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों का लोहाघाट उप जिला अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

हालयाल जानते मंत्री अजय टम्टा, विधायक अधिकारी और अन्य नेता।

 

जानकारी के मुताबिक आज 22 जून की अपरान्ह गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर लोहाघाट से घटीगांव जा रही एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में ढटीगांव के ग्राम प्रधान नवीन कुमार (40) पुत्र महेश राम और नवीन कुमार के बेटे सुनील कुमार (18) गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विराज राठी, डॉ. हिमांशु शरण, डॉ. रविंद्र बोहरा, डॉ. राजीव चौहान आदि ने इलाज किया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

क्षेत्र के दौरे पर आए केंद्रीय राज्य मंत्री व अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, सचिन जोशी, भाजपा के प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा सहित कई नेताओं ने अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना। मंत्री ने चिकित्सकों से इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.