Wednesday Aug 19, 2026

10 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर हीलाहवाली का ग्राम प्रधान संगठन ने लगायाआरोप

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। ग्राम प्रधान संगठन 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हो रही अनदेखी से नाराज है। संगठन ने मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने पर कल 19 अगस्त से ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

ग्राम प्रधान संगठन के बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से प्रदेश प्रधान संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि संगठन पिछले 3 माह से लगातार सरकार के समक्ष 10 सूत्रीय मांगें उठा रहा है, लेकिन अब तक इन पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है।

बाराकोट ब्लाक में खंड विकास अधिकारी अवनीश उपाध्याय  के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते ग्राम प्रधान।

पत्र में कहा गया है कि मांगों का निराकरण नहीं होने पर प्रधान संगठन 19 अगस्त से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान उमेश चंद्र, केशव दत्त, सरिता रावल, भुवन सिंह, उमेश्वरी, नवीन कुमार, उमा देवी, रेनू अधिकारी, सरस्वती वर्मा, गंगा दत्त, उमा पांडेय, जितेंद्र सिंह, खड़क सिंह सामंत, पायल देवी, ललित, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।

ये हैं मांगें:

ग्राम प्रधानों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए पंचायतीराज विभाग से स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्राथमिकता सूची में पात्र जरूरतमंद ग्रामीणों के नाम शामिल करने तथा 16वें वित्त आयोग की नई गाइडलाइन के तहत परिवारों पर लगाए जाने वाले 100 रुपये मासिक टैक्स की बाध्यता समाप्त करने आदि।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.