चंपावत जिले के सबसे बड़े मैदानी अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक का सर्जन डॉ. प्रभा जोशी ने दायित्व संभाला
CMO के रूप में पदोन्नत हुए डॉ. घनश्याम तिवारी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के CMS के पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के बाद उप जिला अस्पताल के प्रशासनिक मुखिया की जिम्मेदारी वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रभा जोशी को दी गई है। वे टनकपुर की नई मुख्य चिकित्साधीक्षक होंगी।

CMS डॉ. घनश्याम तिवारी को पदोन्नति के साथ स्थानांतरित किया गया है। आज 5 नवंबर को उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण किया है। और अब टनकपुर उप जिला अस्पताल के CMS की जिम्मेदारी सर्जन डॉ. प्रभा जोशी संभालेंगी। टनकपुर अस्पताल के डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ ने प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल रहीं डॉ. जोशी का स्वागत किया। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अस्पताल टनकपुर है। डॉ. जोशी ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम बेहतर उपयोग कर आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम किया जाएगा।
© 2026. All Rights Reserved.