Sunday Apr 12, 2026

चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर व बनबसा में आज शनिवार से सोमवार तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक गुल रहेगी बिजली

132 KV खटीमा-पीलीभीत डबल सर्किट लाइन के टावर इरेक्शन कार्य के चलते आ रहा है व्यवधान

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में अगले 3 दिनों तक बिजली की आपूर्ति दिन के वक्त बाधित रहेगी। 132 KV खटीमा-पीलीभीत डबल सर्किट लाइन के टावर इरेक्शन कार्य के चलते टनकपुर और बनबसा में ये अवरोध है।

 

जिले के मैदानी क्षेत्र में आज 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के चंपावत के अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया ने सितारगंज के EE के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि खटीमा-पीलीभीत के डबल सर्किंट लाइन के टावर संख्या- 13 व 14 के बीच इरेक्शन कार्य के दौरान शट डाउन लिए जाने से टनकपुर, बनबसा की विद्युत आपूर्ति पर प्रभाव पड़ेगा। इसके चलते 11 KV पोषक फीडर टनकपुर टाउन-एक, टाउन-दो, आमबाग, पूर्णागिरी, बिचई, बनबसा, देवीपुरा, एमईएस के अतंर्गत आने वाले टनकपुर व बनबसा के संपूर्ण क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.