ABVP का धरना, NSUI का हस्ताक्षर अभियान
लोहाघाट स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर चला रहा छात्र आंदोलन
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। वहीं, एनएसयूआई ने भी मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाकर आंदोलन जारी रखा। छात्र संगठनों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।

आज गुरुवार को एबीवीपी के प्रदेश छात्रसंघ प्रमुख विवेक पुजारी के नेतृत्व में छात्रों ने धरना दिया। एमए में इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र और मनोविज्ञान की कक्षाएं शुरू करने, डबल एमए शुरू करने, वर्ष 2021 से 2025 तक की सभी मार्कशीट उपलब्ध कराने, स्थायी लाइब्रेरियन की नियुक्ति करने और मॉडर्न फिजिक्स में सभी अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बांड के आधार पर प्रवेश देने की मांग उठाई।
इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष शिखर वर्मा, जिला संयोजक नीरज शक्टा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतिक ढेक, नगर मंत्री राहुल सिंह बिष्ट, तहसील संयोजक हिमांशु चंद, छात्रसंघ उपाध्यक्ष पंकज जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मुकेश कुमार, कॉलेज इकाई अध्यक्ष करन सिंह देउपा, कॉलेज मंत्री यश पाटनी, प्रियांशु ढेक, मोहित जोशी, आनंद रावत, नीरज राय और अंकित बिष्ट आदि मौजूद थे।
इधर एनएसयूआई के कॉलेज इकाई अध्यक्ष आयुष गोस्वामी के नेतृत्व में छात्रों ने चौथे दिन हस्ताक्षर अभियान चलाया और धरना दिया। छात्रों ने विज्ञान संकाय की सभी प्रयोगशालाओं में आवश्यक एवं आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने, एमए में इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र और मनोविज्ञान विषय शुरू करने, स्थायी लाइब्रेरियन की नियुक्ति करने, खेल सुविधाओं में खिलाड़ियों के टीए-डीए में उचित वृद्धि करने तथा निशुल्क बस पास और कॉलेज के लिए बस की व्यवस्था करने की मांग उठाई।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जा रहा है। इस दौरान राहुल, प्रियांशु बोहरा, नीरज, धीरज बोहरा, मनोज जोशी, सुरभि मेहता, शिखा, निशा चौहान, हिमांशु पंत, भुवन बोहरा, करन धौनी और सौरभ धौनी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.