भाजपा प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीतने वाले नारायण के 15 सेकेंड के वीडियो से चढ़ा सियासी पारा
जीत के बाद निर्दलीय नहीं नारायण लाल
लोहाघाट के MLA ने कहा नारायण लाल कांग्रेसी हैं लेकिन निर्दलीय नारायण बोले वे भाजपाई हैं
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ जीते नारायण लाल ने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताया है। इस बयान ने राजनीतिक हलकों में भूचाल ला दिया है। नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 164 वोटो से पराजित किया है।
नारायण लाल 15 सेकेंड के वीडियो में कह रहे हैं कि वे भाजपा कार्यकर्ता थे लेकिन किन्हीं कारणों से पार्टी का टिकट नहीं मिल पाया। वीडियो में लाल कह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवक हैं और सेवक रहेंगे।

वहीं नगर पंचायत के चुनाव नतीजे आने के बाद लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट में मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष पद पर निर्वाचित नारायण लाल और तीसरे नंबर पर रही पार्वती देवी को कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया था। विधायक के इस बयान और नारायण लाल के इस वीडियो ने विरोधाभासी स्थिति पैदा कर दी है।
क्या कहते हैं भाजपा जिलाध्यक्ष:
नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल ने भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था। प्रत्याशी की रायशुमारी के वक्त वे निजी अपरिहार्य कारणों से पाटी नहीं जा सके थे। रायशुमारी के लिए पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता गए थे। नारायण लाल द्वारा CM पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करना मुख्यमंत्री के विकास कार्यों और लोकप्रियता को दर्शाता है।
गोविंद सामंत,
जिलाध्यक्ष, भाजपा, चंपावत।
© 2026. All Rights Reserved.