Wednesday Apr 8, 2026

उत्तराखंड में राजनीतिक दलों ने 20863 BLA नियुक्त किए

उत्तराखंड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शत-प्रतिशत BLA नियुक्त करने की अपील की

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शोंं के क्रम में उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने अब तक 20863 BLA (बूथ लेवल एजेंट्स) की नियुक्ति कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने दलों का आभार जताते हुए उनसे जल्द से जल्द शत-प्रतिशत BLA नियुक्त करने का अनुरोध किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम।

वर्तमान में BJP ने 89 प्रतिशत, कांग्रेस ने 84 प्रतिशत BLA की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रदेश के 13 जिलों में से 5 जिले ऐसे हैं, जहां दोनों ही दलों द्वारा शत-प्रतिशत BLA की नियुक्ति की जा चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक प्रदेश में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869, CPI (M) ने 326 और BSP ने 117 BLA की नियुक्ति की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान में मतदाता सूची के शुद्धिकरण में BLA की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से बैठक कर शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद राजनीतिक दलों ने अधिकांश BLA की नियुक्ति कर दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.