हारमोनियम लेकर साधु का छद्म वेश बनाकर टनकपुर में घूम रहे थे
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। छद्म रूप से साधु वेश में टनकपुर के कई मंदिरों और बाजार में घूम रहे 5 लोगों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम में चालान किया गया।
टनकपुर पुलिस ने बाजार में साधु की वेशभूषा में हारमोनियम लेकर घूम रहे 5 व्यक्तियों का सत्यापन किया। CAGS व ICGS पोर्टल के माध्यम से इन सभी के आपराधिक अभिलेखों की जांच की गई। एक व्यक्ति के खिलाफ उप्र के थाना सेहरामऊ उत्तरी, जिला पीलीभीत में मुकदमा दर्ज पाया गया। 5 लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई करने के साथ हिदायत दी गई।
© 2026. All Rights Reserved.