Saturday Jun 6, 2026

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं अमकड़िया की ग्राम प्रधान रेखा भट्ट की धरती को हरा भरा रखने के लिए पेड़ लगाने व संरक्षण की अपील की

अमकड़िया ग्राम पंचायत के नंदोला एंव अमकड़िया तोक में विश्व पर्यावरण दिवस में हुए कार्यक्रम

देवभूमि टुडे

चंपावत। भाजपा महिला मोर्चा चंपावत ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं अमकड़िया की ग्राम प्रधान रेखा भट्ट ने कहा कि धरती को हरा भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनका संरक्षण जरूरी है। अमकड़िया ग्राम पंचायत के नंदोला एंव अमकड़िया तोक में विश्व पर्यावरण दिवस में हुए कार्यक्रम में उन्होंने वनों की हिफाजत, गांव में साफ-सफाई रखने और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की।

अमकड़िया में पौधारोपण।

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए" विषय पर हुई गोष्ठी के बाद सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए वनों को बचाने की शपथ दिलाई गई। ऐड़ी देवता के होली प्रांगण और पंचनाम देवता मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई की गई। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फलदार पेड़ माल्टा, अनार और तेजपात के पौधे रोपे गए।  

साथ ही ग्रामीणों को तंबाकू निषेध की जानकारी देते हुए तंबाकू का प्रयोग नहीं करने, सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान, मद्यपान, 18 वर्ष से कम वर्ष के बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील की गई।  कार्यक्रम में वार्ड सदस्य हरीश भट्ट, PLV घनश्याम भट्ट, प्रमोद भट्ट, सुनीता बर्सवाल, जानकी देवी, विद्यावती देवी, पूजा भट्ट, यमुना भट्ट, हरी देवी, कलावती बर्सवाल, चित्रा देवी, मंती देवी, तुलसी देवी सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.