चंपावत के नागनाथ के रजत जयंती पार्क में 'एक पेड़ माँ के नाम'
हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का पर्व है हरेला: पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय
देवभूमि टुडे
चंपावत। लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका चंपावत ने नागनाथ वार्ड के रजत जयंती पार्क में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण लोकपर्व है।
कार्यक्रम में सभासदों, अधिकारी एवं कर्मचारी ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने हरित एवं स्वच्छ चंपावत के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। नगर पालिका ने आम लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में सभासद प्रेमा चिल्कोटी, बबीता प्रहरी, सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन चिल्कोटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, ईओ भरत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
हरेला के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से डिप्टेश्वर मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, भाजपा नेता रमेश खाती ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।





© 2026. All Rights Reserved.