Saturday Sep 19, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी चौकी के पास 10 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा गया

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चल्थी चौकी के सामने पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ दबोचा। आरोपित के खिलाफ NDPS अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के मीडिया ग्रुप के मुताबिक चल्थी पुलिस टीम द्वारा  18 सितंबर को की गई तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस टीम ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया। अभियुक्त तरुण सिंह ग्वाल (25) निवासी वार्ड 04, घंटाघर, पिथौरागढ़ के विरुद्ध कोतवाली चंपावत में NDPS अधिनियम की धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में चल्थी चौकी प्रथारी राकेश कठायत के नेतृत्व में कारवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल कमल नाथ और कुलदीप शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.