Sunday Aug 16, 2026

SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने विजेता टीम 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ओर उपविजेता 11वीं वाहिनी डीडीहाट को ट्रॉफी प्रदान की

SSB की चंपावत में 3 दिनी अंतरवाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB की पंचम वाहिनी मुख्यालय परिसर में 3 दिवसीय अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में पांचवीं वाहिनी चंपावत, 11वीं वाहिनी डीडीहाट एवं 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 11वीं वाहिनी डीडीहाट को हराकर 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने खिताबी मुकाबला जीता। 

विजेता टीम को ट्रॉफी देते एसएसबी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम।

समापन समारोह में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि बल कार्मिकों में भाईचारे, टीम भावना एवं अनुशासन की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने विजेता टीम 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ तथा उप-विजेता टीम 11वीं वाहिनी डीडीहाट को ट्रॉफी प्रदान की गई। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए आगामी क्षेत्रक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिव राम, करन चौहान, नवनीत कुमार, निरीक्षक/सामान्य नरेश कुमार, सशस्त्र सीमा बल के कार्मिक एवं संदीक्षा परिवार के सदस्य मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.