Friday Jul 3, 2026

एसएसबी अंतर्वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में चंपावत को 3-1 से हराया

कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी

देवभूमि टुडे

चंपावत। एसएसबी अंतर्वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एसएसबी की 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने मेजबान एसएएसबी पांचवीं वाहिनी चंपावत को 1 के मुकाबले 3 गोल से शिकस्त दी। आज 3 जुलाई को विजेता पिथौरागढ़ को पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने ट्रॉफी दी। कहा कि प्रतियोगिता में सभी टीमों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर क्षेत्रक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया।

विजेता टीम के साथ मुख्य अतिथि कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम एवं अन्य अधिकारी।

प्रतियोगिता में तीन (5वीं वाहिनी चंपावत, 11वीं वाहिनी डीडीहाट एवं 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़) टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में उप कमांडेंट शिव राम, सुदेश कुमार, नवनीत कुमार यादव, सहायक कमांडेंट संचार नवीन कुमार, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार सिंह के अलावा एसएसबी के कार्मिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.