टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्तिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ पिकअप वाहन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्तिया के पास एक पिकअप वाहन पलट गया। दुर्घटना में चालक सहित 3 लोग चोटिल हो गए। सभी घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। मुंह और हाथ में अधिक चोट के कारण चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक आज 26 जुलाई को हल्द्वानी से फल-सब्जी लेकर धारचूला जा रहा पिकअप वाहन (यूके 05 टीए 4759) विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क पर ही पलट गया। हादसे में चालक अंकित कुमार (20) पुत्र सूरज राम, जोजो फिरमाल (24) पुत्र गोविंद फिरमाल, निवासी गलाथी धारचूला (पिथौरागढ़) और भवान सिंह (44) पुत्र हीरा सिंह, निवासी पांगला (पिथौरागढ़) घायल हो गए। टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद दो लोगों की हालत में सुधार है। जबकि मुंह और हाथ में काफी चोट होने से अंकित कुमार को हायर सेंटर रेफर किया गया।
© 2026. All Rights Reserved.