Thursday Sep 3, 2026

मांगों को काला फीता बांध प्रदेशभर में विरोध कर रहा है डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन

देवभूमि टुडे

चंपावत। विभिन्न लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का सांकेतिक विरोध जारी है। प्रदेश पदाधिकारियों के आह्वान पर चंपावत सहित सभी जिलों में आंदोलन चल रहा है। चंपावत में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी और जिला मंत्री रोशन लाल के नेतृत्व में फार्मेसी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में काला फीता बांध विरोध जता रहे हैं। एसोसिएशन ने प्रदेशभर में अगस्त मध्य से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया था। साथ ही संगठन ने 26 सितंबर तक मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाने पर देहरादून में स्वास्थ्य महानिदेशालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

चंपावत जिले में काला फीता बांध विरोध जताते फार्मेसी अधिकारी।

चरणबद्ध आंदोलन का कालक्रम:

15 सितंबर तक काला फीता बांध विरोध।

16 सितंबर से 26 सितंबर तक: अपरान्ह 2 बजे बाद अपने-अपने कार्यस्थलों पर क्रमवार शांतिपूर्ण प्रदर्शन।

27 सितंबर से स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव और क्रमिक धरना प्रदर्शन।

ये हैं मांगेें:

प्रथम पदोन्नति पद का वेतनमान (एसीपी) दिए जाने, वर्ष 2009 के बाद नियुक्त कर्मियों को 10 वर्ष की सेवा पर प्रथम एसीपी का लाभ देने तथा नान-फंक्शनल वेतनमान से जुड़ी विसंगति को दूर करने सहित ग्रामीण स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों की पुनर्बहाली, सुरक्षित दवा उपयोग के लिए 'फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015Ó को लागू करने, आपदा व दुर्गम क्षेत्रों में प्राथमिक दवा देने का अधिकार दिए जाने, चारधाम यात्रा, आपदा या डाक्टरों की अनुपस्थिति के समय मरीजों के हित में असम व उड़ीसा की तर्ज पर फार्मासिस्टों को प्राथमिक दवाएं देने हेतु कानूनी रूप से अधिकृत किए जाने सहित चारधाम व मेला ड्यूटी देयकों का पारदर्शी निस्तारण।

विभिन्न अस्पतालों में काला फीता बांध विरोध करने वालों में शामिल हैं ये फार्मासिस्ट:

जगदीश कुंवर, प्रकाश भट्ट, महेश भट्ट, अनिल गड़कोटी, जगदीश राणा, प्रीतम लाल, मनोज पुनेठा, भूपेश जोशी, मनोज कुमार टम्टा, प्रेम राम टम्टा, तान सिंह, अनीता अधिकारी, प्रमोद कुमार, गिरीश चंद्र खर्कवाल, संजय वर्मा, दीपा धामी, सुनील गोस्वामी, मुकुल राय, मनोज आर्या, नवीन कन्नौजिया, योगेश कन्नौजिया, शेखर सिंह, राजू वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, दिनेश कुमार, कुलदीप राय, सुरेश चंद्र पाटनी, नवीन गोस्वामी, संजय विश्वकर्मा, दिलीप राणा, अनिल वर्मा, प्रकाश खड़ायत, दीपक गिरी, सुरेश जोशी आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.