Sunday Aug 30, 2026

डिप्लोमा फार्मासिस्ट प्रथम पदोन्नति पद का वेतनमान दिए जाने सहित पांच

सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे आंदोलन

चंपावत में विधायक प्रतिनिधि, सीएम कैंप कार्यालय सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर एक सितंबर से काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेगा। एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री सतीश चंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में आज 29 अगस्त को जिला इकाई ने विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज जिसमें अविलंब मांगों को मान लेन का अनुरोध किया गया है।

संघ 31 अगस्त तक जन प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों को पत्र सौंपकर मांगों के प्रति समर्थन व समाधान की अपील करेगा। फार्मासिस्ट मांगों को लेकर एक सितंबर से 15 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। ज्ञापन भेजने वालों में जिला मंत्री रोशन लाल विश्वकर्मा, संरक्षक तान सिंह, कोषाध्यक्ष गिरीश खर्कवाल आदि शामिल थे। जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी एवं CM कैंप कार्यालय कर्मी चंदन बोहरा को ज्ञापन देते डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी।

ये हैं मांगेें:

प्रथम पदोन्नति पद का वेतनमान (एसीपी) दिए जाने, वर्ष 2009 के बाद नियुक्त कर्मियों को 10 वर्ष की सेवा पर प्रथम एसीपी का लाभ देने तथा नान-फंक्शनल वेतनमान से जुड़ी विसंगति को दूर करने सहित ग्रामीण स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों की पुनर्बहाली, सुरक्षित दवा उपयोग के लिए 'फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015Ó को लागू करने, आपदा व दुर्गम क्षेत्रों में प्राथमिक दवा देने का अधिकार दिए जाने, चारधाम यात्रा, आपदा या डाक्टरों की अनुपस्थिति के समय मरीजों के हित में असम व उड़ीसा राज्य की तर्ज पर फार्मासिस्टों को प्राथमिक दवाएं देने हेतु कानूनी रूप से अधिकृत किए जाने सहित चारधाम व मेला ड्यूटी देयकों का पारदर्शी निस्तारण।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.