डिप्लोमा फार्मासिस्ट का प्रथम पदोन्नति पद का वेतनमान दिए जाने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू
देवभूमि टुडे
चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आज 1 सितंबर से काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी और जिला मंत्री रोशन लाल के नेतृत्व में जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात फार्मेसी अधिकारियों ने बांहों में काला फीता बांधकर विरोध किया गया।







ये हैं मांगेें:
प्रथम पदोन्नति पद का वेतनमान (एसीपी) दिए जाने, वर्ष 2009 के बाद नियुक्त कर्मियों को 10 वर्ष की सेवा पर प्रथम एसीपी का लाभ देने तथा नान-फंक्शनल वेतनमान से जुड़ी विसंगति को दूर करने सहित ग्रामीण स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों की पुनर्बहाली, सुरक्षित दवा उपयोग के लिए 'फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015Ó को लागू करने, आपदा व दुर्गम क्षेत्रों में प्राथमिक दवा देने का अधिकार दिए जाने, चारधाम यात्रा, आपदा या डाक्टरों की अनुपस्थिति के समय मरीजों के हित में असम व उड़ीसा राज्य की तर्ज पर फार्मासिस्टों को प्राथमिक दवाएं देने हेतु कानूनी रूप से अधिकृत किए जाने सहित चारधाम व मेला ड्यूटी देयकों का पारदर्शी निस्तारण।
विरोध प्रदर्शन में शामिल थे ये लोग:
जगदीश कुंवर, प्रकाश भट्ट, महेश भट्ट, अनिल गड़कोटी, जगदीश राणा, प्रीतम लाल, मनोज पुनेठा, भूपेश जोशी, मनोज कुमार टम्टा, प्रेम राम टम्टा, तान सिंह, अनीता अधिकारी, प्रमोद कुमार, गिरीश चंद्र खर्कवाल, संजय वर्मा, दीपा धामी, सुनील गोस्वामी, मुकुल राय, मनोज आर्या, नवीन कन्नौजिया, योगेश कन्नौजिया, शेखर सिंह, राजू वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, दिनेश कुमार, कुलदीप राय, सुरेश चंद्र पाटनी, नवीन गोस्वामी, संजय विश्वकर्मा, दिलीप राणा, अनिल वर्मा, प्रकाश खड़ायत, दीपक गिरी, सुरेश जोशी आदि।
© 2026. All Rights Reserved.