Friday May 15, 2026

पेट्रोल और डीजल 3 रुपये लीटर बढ़ा

चंपावत जिले में 13 डीजल-पेट्रोल पंप में 330 किलोलीटर डीजल और 262 किलोलीटर पेट्रोल की क्षमता

देवभूमि टुडे

चंपावत। ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब पेट्रोल और डीजल पर भी पड़ गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार वृद्धि का असर अब यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी पड़ा है। आज 15 मई को पेट्रोल में 2.87 रुपये और डीजल में 3 रुपये की वृद्धि हुई है। इसका सीधा असर महंगाई में उछाल के रूप में सामने आएगा।

 

पेट्रोल पंप संचालक चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि डीजल में 3 रुपये और पेट्रोल में 2.87 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। आज से चंपावत में पेट्रोल 94.46 रुपये से बढ़कर 97.33 रुपये और डीजल 89.41 रुपये से बढ़कर 92.41 रुपये हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे का सीधा असर किराये में बढ़ोत्तरी से लेकर तमाम तरह की महंगाई बढऩे के रूप में सामने आने का अंदेशा है। चंपावत जिले में 13 डीजल-पेट्रोल पंप हैं। इन पंपों में 330 किलोलीटर डीजल और 262 किलोलीटर पेट्रोल की क्षमता है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.