Wednesday Aug 5, 2026

11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

15 मई का 94.96 वाला पेट्रोल 101.58 और 89.96 वाला डीजल 96.96 रुपये लीटर हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत। जंग की मार लगातार जेब पर पड़ रही है। बीते 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत ₹100 पार हो गई है। जबकि डीजल ₹100 प्रति लीटर की ओर बढ़ रहा है। आज 25 में को पेट्रोल के दाम में ₹2.54 रुपये और डीजल की कीमतों में ₹2.72 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।

 

कहा जा रहा है कि ईरान-इजरायल अमेरिका युद्ध के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की सप्लाई में कमी और कीमतों में लगातार वृद्धि का ये नतीजा है।

चंपावत के पेट्रोल पंप संचालक चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि अब पेट्रोल 101.58 और डीजल 96.96 रुपये लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे का सीधा असर यात्री किराय, मालभाड़े बढ़ोत्तरी से लेकर तमाम तरह की महंगाई बढऩे के रूप में सामने आ रहा है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.