Thursday Apr 23, 2026

लडवाल फाउंडेशन के बाद प्रमुख सामाजिक संस्था हिमवत्स ने भी किया सहयोग

1 फरवरी को चंपावत के पास डड़ा कुलेठी में लगी से आग दुमंजिला मकान जलने के साथ ही लाखों रुपयों का नुकसान हुआ था

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के पास डड़ा कुलेठी के एक दुमंजिले मकान में 1 फरवरी को लगी भीषण आग में लाखों रुपयों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। आग लगने से बसंत बल्लभ रस्यारा का 100 साल पुराना मकान जलने के साथ घर का अधिकांश सामान भी नष्ट हो गया था। ऐसे में अब मदद के लिए लोग भी हाथ बंटा रहे हैं। 

सभासद रोहित बिष्ट ने बताया कि लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र सिंह लडवाल ने 25 हजार स्पये का सहयोग किया। इसी तरह प्रमुख सामाजिक संस्था हिमवत्स (हिमालय वाटर सर्विस तथा विकास एव पर्यावरण संरक्षण समिति) ने भी कल 10 फरवरी को आर्थिक सहयोग किया है। हिमवत्स की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी ने 25 हजार रुपए का चेक दिया।

हौसला बंधाते लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र लडवाल।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.